---Advertisement---

Sidhi news:भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, भक्तों को बांटा प्रसाद

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर कपुरी में सेवा पखवाड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, भक्तों को बांटा प्रसाद

Sidhi news :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने की कड़ी में शुक्रवार को चोरगड़ी मंडल अंतर्गत हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर जनजागरूकता का संदेश दिया। साथ ही दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को फल और प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए साफ–सफाई की और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प ‘स्वच्छ भारत–सशक्त भारत’ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित रहा है। सेवा पखवाड़ा भी इसी भावना को जन–जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और हर स्तर पर समाज के हित के लिए काम करें।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, सतीश सिंह, श्रवण शुक्ला, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, रामदास कोल, मंडल मंत्री बालेंद्र तिवारी, प्रदीप वैस, चंद्रभान कुशवाहा, मंडल कोषाध्यक्ष जगतबहादुर सिंह, कार्यालय मंत्री उमेश तिवारी, पवन तिवारी, मंडल सदस्य राजीव लोचन तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, रामपाल वैस, संतोष तिवारी, ददन पाण्डेय, रवि शंकर गौतम, राजेश पाण्डेय, बसंत द्विवेदी, प्रशांत पांडे, दीपु साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mp news:“तांत्रिक के वेश में आए ठगों ने परिवार से लाखों के जेवर उड़ाए, पोटली खोलते ही निकले पत्थर”

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn