---Advertisement---

Sidhi news:प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 4 घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सिंगरौली जिले के जयंत से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे सीधी जिले के मूड़ा पहाड़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का विवरण

Sidhi news:मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सीधी और रीवा जिले की सीमा पर स्थित मूड़ा पहाड़ के सुनसान इलाके में हुई। तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बोलेरो में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल, सीधी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Sidhi news:घटना की जानकारी देर रात किसी को नहीं मिल सकी, लेकिन सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल, सीधी भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण सुबह 7 बजे ही नौ घायलों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया।

Sidhi news:थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि बोलेरो वाहन 10 से 12 फीट नीचे गिरी थी। जैसे ही सूचना मिली देर रात ही हम मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

Sidhi news:जिसमें टोटल 8 लोग सवार थे जिसमे तीन लोगों की मौत हुई है और बाकी सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की सूची

1. नीरज कुमार वैश्य (23), जयंत

2. रमाकांत साहू (26)

3. संदीप उर्फ सोनू साहू (25), पिता प्रहलाद साहू

4. कृष्णा वैश्य (26), पिता श्याम बिहारी वैश्य, जयंत

5. प्रमोद यादव

6. प्रदीप साहू, पिता रामप्रताप साहू (चालक)

7. सुजीत यादव, पिता केशचंद यादव, तियरा

8. कृष्णा साहू, पिता छद्धारीलाल साहू

जिनमे से प्रमोद यादव, सोनू साहू व एक अन्य की मौत हुई है।

नोट – हलाकि एक अन्य सुजीत यादव की मौत हो चुकी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn