---Advertisement---

Sidhi news:बस और ऑटो की हुई भिड़ंत,1 की हुई मौत 10 घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : बस और ऑटो की हुई भिड़ंत, 1 की हुई मौत 10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

 

Sidhi news : सीधी जिले के रामपुर नैकिन के रायखोर में भीषण सड़क हादसे का एक ऑटो वाहन शिकार हो गया है। जिसमें तेज रफ्तार बस ने ऑटो को ठोकर मार दी जिसकी वजह से ऑटो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वही एक की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही रामपुर नैकिन थाना की पुलिस और आसपास के समाजसेवी मौके पर पहुंच गए जहां घायलों को उपचार हेतु प्राइवेट वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भिजवा दिया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार रीवा से चतुर्वेदी बस सीधी की तरफ जा रही थी, जहां रामपुर नैकिन की तरफ मलदेवा से ऑटो वाहन जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शी सुधाकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि तेज रफ्तार चतुर्वेदी बस थी जहां ऑटो से मिलने की वजह से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। वही एंबुलेंस के माध्यम से और प्राइवेट वाहन के माध्यम से सभी को हमने भर्ती अस्पताल मे दिया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn