News E 7 Live
News E 7 Live
  • होम
  • नेशनल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • रोचक तथ्य
 Sidhi news:कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय का नगर आगमन पर हुआ स्वागत
Madhya Pradesh

Sidhi news:कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय का नगर आगमन पर हुआ स्वागत

by Abhinay Shukla January 12, 2025, 2:28 PM 0 Comment

Sidhi news:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। नगर पालिका सीमा में प्रवेश करते ही लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने शानदार स्वागत किया।

Sidhi news:उसके पश्चात दर्जनों वाहन काफिले के साथ कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात की, जहां पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ कुछ से अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय सिंगरौली प्रवास जाते हुए वीच में सीधी के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष केके तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, लाल चंद्र गुप्त, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This:

Tags: Mp news Sidhi news
Previous post
Next post
Abhinay Shukla

Abhinay Shukla

author

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 Qoxag. All Right Reserved.