---Advertisement---

Sidhi news:खुशमिजाज पर खतरनाक मेहमान: मोबाइल दुकान में घुसा ‘कबरबिज्जू’ मचा हड़कंप, दो बच्चों के साथ डेरा जमाए बैठा था, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिला मुख्यालय के लालता चौक स्थित मनीष कुमार गुप्ता की मोबाइल दुकान बुधवार सुबह उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब दुकान के भीतर एशियन पाम केवेट (स्थानीय भाषा में ‘कबरबिज्जू’) घुस आया। यह जानवर पिछले दो दिनों से दुकान के अंदर ही छिपा हुआ था और खास बात यह रही कि उसके साथ उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे। जब दुकान मालिक को गतिविधियां संदिग्ध लगीं, तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

Sidhi news:वन मंडल सीधी में पदस्थ कर्मचारी पंकज मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सुबह 10:30 बजे लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद जानवर और उसके बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया गया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।

विशेषज्ञों की मानें तो कबरबिज्जू जहरीला नहीं होता, लेकिन यह अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद आक्रामक हो सकता है। इसके नुकीले दांत और तेज नाखून इसे आत्मरक्षा में खतरनाक बना देते हैं। आमतौर पर यह प्राणी घने जंगलों, झाड़ियों या कभी-कभार घरों के पीछे बने गड्ढों या खोखलों में रहता है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn