---Advertisement---

Sidhi news:जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 114 आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 114 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनसुनवाई के पश्चात समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को समय-सीमा में संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतें प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

Sidhi news:जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, अपर कलेक्टर बी पी पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

 

---Advertisement---
Share & Earn