---Advertisement---

Sidhi news:भतीजी के साथ दुष्कर्म के मामले की हुई शिकायत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले को लेकर जन सुनवाई में शिकायत की गई है। जिसमें कि फरियादिया एवं उसकी मां द्वारा पूरे मामले की जानकारी दी गई है। फरियादिया के अनुसार उसके बड़े पिता रामकुमार सिंह गोंड़ द्वारा जबरन उसके साथ दुष्कर्म की बारदातें किए हैं। मामले की शिकायत भी थाने में की गई है लेकिन कोई पहल नहीं हुई। दुष्कर्म की बजाय छेडखानी का आरोप थाने में दर्ज कराया गया। यह घटना 16 अक्टूबर 2024 की बताई गई है।

Sidhi news:जहां पीड़िता के अनुसार मझौली थाना अंतर्गत घटना हुई है। जिसमें कि उसके बड़े पिता रामकुमार उसे जबरन खेत में ले गए एवं दुष्कर्म की वारदाते किए। पूरे मामले में उसके साथ जो वारदातें की गई घटना सुनने के बाद समाचार में तो हम उल्लेख नहीं कर सकते लेकिन बेहद निंदनीय मानी जा सकती है। पूरे मामले में भतीजी के साथ इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपी के खिलाफ सजा दिलाने एवं दुष्कृत्य का मामला पंजीकृत करने की मांगी की गई है। देखना है कि इस मामले में मझौली पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का आरोप, ग्रामीण बोले यह तो ‘ऊंट के मुंह में जीरा’
मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का आरोप, ग्रामीण बोले यह तो ‘ऊंट के मुंह में जीरा’

मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के...

Share & Earn