---Advertisement---

Sidhi news:बरका में सेवा और संस्कृति का संगम,श्री माँ भारती फाउंडेशन का प्रथम वर्ष उत्सव, हजारों लोगों की सहभागिता

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:बरका में सेवा और संस्कृति का संगम,श्री माँ भारती फाउंडेशन का प्रथम वर्ष उत्सव, हजारों लोगों की सहभागिता

Sidhi news:कुसमी ब्लॉक के बरका ग्राम में श्री माँ भारती फाउंडेशन का प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकारों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सम्मान और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया।

वही समारोह के दौरान संस्था से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को डायरी, पेन और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा में उनके योगदान को सराहा गया और उनके निरंतर समर्पण की प्रशंसा की गई। वहीं, जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच कम्बल वितरण कर मानवता और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।

Sidhi news:कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही लोकसंस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियाँ। शैलजा और कर्मा लोकगीतों की धुन पर दर्शक झूम उठे। पारंपरिक संगीत और नृत्य ने आयोजन को सांस्कृतिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया, जिससे ग्रामीण परिवेश में एक उत्सवमय माहौल निर्मित हुआ। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और भारतीय लोक परंपराओं की समृद्धता को जीवंत कर दिया।

जहा संस्था के पदाधिकारियों ने फाउंडेशन के उद्देश्यों और कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन सम्पूर्ण भारत में समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर कार्य कर रहा है। संस्था का लक्ष्य गरीबों को भोजन एवं वस्त्र वितरण, महिला सशक्तिकरण, रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, विधवा विवाह हेतु प्रेरणा, भारतीय संस्कृति-संस्कारों का संरक्षण तथा बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार की ओर प्रेरित करना है।

वही समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम ने न केवल सामाजिक एकता को मजबूत किया, बल्कि सेवा और संस्कृति के माध्यम से सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दिया। बरका का यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और संस्था के प्रति लोगों का विश्वास और स्नेह और अधिक सुदृढ़ हुआ।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn