Sidhi news:सीधी भारतीय जनता पार्टी युवा मोचों के तत्वाधान में कांग्रेस एवं उनके नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एडिटिंग वीडियो के दुष्प्रचार एवं लगातार भ्रामकता फैलाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं युवा मोचां जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस के बरिष्ठ नेता राहुल गांधी का काग्रेस कार्यालय के सामने पुतला फूंक कर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन करने के पूर्व भाजपा पार्टी कार्यालय से राहुल गांधी की पुतले के रूप में अर्थी निकलते हुए राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी | शर्म करो, शर्म करो, कांग्रेस तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस भवन के पास पहुंचकर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के बीच जबरदस्त आक्रोश देखा गया।
Sidhi news:पुतला दहन के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि काग्रेस ने बाबा साहब का लगातार अपमान और तिरस्कार किया है। कांग्रेस ने अपनेशासनकाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब को संसद में घुसने नहीं दिया। कांग्रेसियों ने अपने खानदान को भारत रत्न दिए। जबकि दलितों के मसीहा बाबा साहब को भारत रत्र से बचित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा द्वारा पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, मोतीलाल पटेल, रवि चन्द्र सिंह, शिवदान साकेत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पाण्डेय, एड. योगेंद्र सिंह, पुनीत नारायण शुक्ला सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।