Sidhi news:अध्यक्ष ने दिया सामंजस के साथ कार्य करने का सुझाव
पूर्व निर्धारित सूचना अनुरूप आज शनिवार को कांग्रेस भवन में नपा संबंधी बैठक अयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद के 14 पार्षदों में 10 पार्षद ही उपस्थित रहें।
Sidhi news:जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक जवाहर कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक में सामंजस्य के साथ 24 वार्ड के विकास के रूपरेखा सीधी नपा की आवश्यकता अनुसार अग्रिम विकास कार्यों की योजना पर विचार कर उसे मूर्त रूप देने हेतु प्रयास करने पर भी चर्चा हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को सामंजस्य के साथ कार्यकर्ताओं के दिए सुझावों पर भी अमल करने पर जोर दिया गया।
Sidhi news:उन्होंने नगर पालिका से संबंधित आमजन की समस्याओं के त्वरित निदान करने की भी सलाह दी गई साथ ही वार्ड के विकास के प्रस्तावित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के दिशा में प्रयास करने को कहा गया। बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद विनोद मिश्रा श्रीमती कुमुदिनी सिंह श्रीमती मेनका सिंह श्रीमती विभा सिंह श्रीमती सोनम सोनी श्रीमती सीमा सिंह ओंकार सिंह कर्चुली, हल्के सोनी, रमेश साकेत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस विनोद वर्मा, महामंत्री जय सिंह, युवा नेता रत्नेश सोनी उपस्थित रहे। बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक में चार पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।