Sidhi news:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के मुख्य आतिथ्य एवं देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जन्मस्थली महूं से जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान रैली का आगाज जा है। से किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कार्यक्रम की प्रभारी पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती नीलम सिंह,जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, प्रवक्ताद्वय आकाश राज पाण्डेय, पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट की उपस्थित में कांग्रेस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की जिला प्रभारी श्रीमती विद्यावती पटेल ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर 2024 को संसद में जातीय भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर जी के प्रयासों का मजाक उड़ाते हुए बाबा साहब का अपमान किया गया। जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सामाजिक, आर्थिक और आर्थिक न्याय पर आधारित संविधान आज खतरे में है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनकी प्रतिमा को खंडित किया गया उनके चित्रों को जलाया गया फाड़ा गया। भाजपा देश में वैमनस्यता फैलाना चाहती है। नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहती हैं।
Sidhi news:भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना की विरोधी है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कर आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। संविधान निर्माता बाबा साहब के दिए सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों को भाजपा खत्म करना चाह रही है।