---Advertisement---

Sidhi news: डढ़िया मे नदी से निकलकर घर के पास पहुंचा मगरमच्छ

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सोन घड़ियाल अभ्यारण को दी गई सूचना 

संवाददाता-: अविनय शुक्ला (7723041705)

Sidhi news: सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी मायापुर के समीप ग्राम डढ़िया में आज शनिवार के दिन करीब 11 बजे सुबह 9 फीट का मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल साफ तौर पर देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद वन विभाग ने मगरमच्छ की जानकारी सोन घड़ियाल अभयारण्य को दी। 

Sidhi news: दरअसल यह पूरा मामला आज शनिवार का है जहां मुन्ना दीक्षित के घर के सामने एक मगरमच्छ देखा गया। इसके बाद मुन्ना दीक्षित ने इसकी जानकारी अपने गांव के सौरभ को दी। जहां बन विभाग की फ्री हेल्पलाइन सर्विस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सोन घड़ियाल की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और सुरक्षित जोगदह घाट मे उसे छोड़ दिया गया। 

Sidhi news:वही सोन घड़ियाल की टीम के वन कर्मी राघवेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि मगरमच्छ 9 फीट के आसपास का था,जो की सोन नदी के किनारे बने रास्तों से वह खाने की लालच में गांव की तरफ आ गया। हालांकि उसके द्वारा अभी तक किसी भी जानवर का शिकार नहीं किया गया है और ना ही किसी इंसान पर हमला किया गया है। जानकारी मिलती ही उसे रेस्क्यू कर कैंपर वहां की मदद से सोन नदी में छोड़ दिया गया है।

---Advertisement---
Share & Earn