---Advertisement---

Sidhi news:वर्क आर्डर के नाम पर करोड़ों का खेल,मामला मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम का

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:वर्क आर्डर के नाम पर करोड़ों का खेल,मामला मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम का

Sanjay.singh.majhauli

Sidhi news:मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम संभाग रीवा अंतर्गत वर्क आर्डर के नाम पर करोड़ों का खेल हो रहा है जिसमें मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं शर्तों को दरकिनार कर वर्क आर्डर के माध्यम से अधिक से अधिक मुनाफा अर्जित करना निर्माण कार्य का मापदंड बन गया है।

ताजा मामला सीधी एवं शहडोल जिला के सीमा में बनास नदी पुल के पास बन रही सड़क सुरक्षा दीवाल में देखा जा सकता है जहां महाप्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम रीवा के मुताबिक उक्त निर्माण कार्य वर्क आर्डर के तहत स्वीकृत किया गया है जिसमें स्वीकृत राशि 2.88 करोड़ रुपए है,निर्माण एजेंसी एस एन कंस्ट्रक्शन है।

जानकारों के मुताबिक कोई भी निर्माण कार्य जिसकी लागत 5 लाख से ज्यादा है उसकी स्वीकृत टेंडर वर्क के आधार पर होनी चाहिए।दूसरी बात निर्माण कार्य के संबंध में साफ तौर पर नियम निर्धारित किए गए हैं कि किसी भी निर्माण कार्य के पूर्व सूचना पटल लगाया जाना चाहिए जिसमें निर्माण कार्य का प्राक्कलन,निर्माण कार्य की समय सीमा,मजदूरों की दैनिक मजदूरी,तकनीकी अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर वगैरा सूचना पटल में दर्ज होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं किया जाता है फिर भी निर्माण कार्य जारी है तो सवाल उठना स्वाभाविक है।

तकनीकी अमला सवालों केघेरे में

Sidhi news:किसी भी निर्माण कार्य में तकनीकी अमले की मुख्य भूमिका होती है अगर निर्माण कार्य के संबंध में तकनीकी अमला द्वारा स्टीमेट बनाया जाता है जिसमे लागत से दोगुना या तीन गुना ज्यादा का स्टीमेट बनाया गया है तो तकनीकी अमला भी सवालों के घेरे में होगा।अगर निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंड एवं शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है तो तकनीकी अमला द्वारा विभाग को प्रतिवेदन देने की जिम्मेदारी भी उसी की होती है।

सेंहड़ा नदी के पुल में भी हो रहा है इसी तरह का खेल

सीधी जिले के सेहड़ा नदी में बने पुल जो सीधी से मड़वास रोड में स्थित है उसमें भी पुल मरम्मत का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें भी इसी तरह का खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है जहां भी निर्माण कार्य के मापदंड एवं शर्तों का पालन नहीं हो रहा है।

इनका कहना

बनास पुल के पास हो रहा निर्माण कार्य वर्क आर्डर के तहत एस एन कंस्ट्रक्शन के नाम स्वीकृत किया गया है जिसमें स्वीकृत राशि 2.88 करोड़ है एवं समय सीमा 2 माह की है।

विनोद टांटवे महाप्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम रीवा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn