---Advertisement---

Sidhi news:10.55करोड़ से बने पुल का उपमुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया नवनिर्मित 2 लेन मे बने गोपद पुल का लोकार्पण,राज्यमंत्री राधा सिँह भी रही मौजूद

Sidhi news : सीधी और सिंगरौली जिले के जोड़ने वाली इकलौती गोपद नदी पुल का निर्माण 6 सालों से रुका हुआ था। जहां इसके लिए कई बार आंदोलन और धरना प्रदर्शन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा साथ ही पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के द्वारा दिया गया। लेकिन फिर भी पल का निर्माण कार्य नहीं हो पाया था। लेकिन आज शुक्रवार के दिन निर्माण कार्य को पूरी गति मिल चुकी है आज से वह आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

सीधी से सिंगरौली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 39 मे स्थित गोपद नदी पर बने पुल के 2 लेन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद आज हम लोगों के लिए उपमुख्यमंत्री ने खोल दिया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के द्वारा आज 4 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे गोपद पुल का शुभारंभ करना था पर यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। जहां यह कार्यक्रम 4 बजे तक चला उनके साथ राज्य मंत्री राधा सिंह भी मौजूद रही है।

10.55 करोड़ की लागत से बनी है पुल

गोपद नदी पर नव निर्मित पुल की लंबाई 320 मीटर, ऊचाई 21.50 मीटर है। जो 10.55 करोड़ रूपये की लागत से बना है। गोपद नदी के ब्रिज के निर्माण होने से सीधी से सिंगरौली यात्रा के दौरान लगभग 1.4 किमी की लंबाई कम हो जाएगी। साथ ही पुराने पुल पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ सीधी से सिंगरौली की यात्रा करने में लगभग आधे घंटे से भी ज्यादा समय की बचत होगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn