---Advertisement---

Sidhi news: देवेंद्र सिंह दादू बने प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news: देवेंद्र सिंह दादू बने प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष, क्षेत्र में जश्न का माहौल

Sidhi news:जिले के लिए गर्व का पल तब आया जब पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा बुधवार देर रात युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा जारी आदेश के माध्यम से की गई।

जारी सूची में देवेंद्र सिंह दादू का नाम शामिल होते ही सीधी जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) समेत अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने दादू को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद जताई।

इस आदेश के अनुसार, यश घनघोरिया को प्रदेश युवक कांग्रेस का प्रेसिडेंट, अभिषेक परमार को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और देवेंद्र सिंह दादू को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि ये सभी नेता अपने पूरे समय और ऊर्जा से संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे और कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाएंगे।

युवा कांग्रेस ने विश्वास जताया है कि दादू जैसे समर्पित और जमीनी नेता की सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह दादू लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं और युवाओं में उनकी पकड़ मजबूत है।

इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह नियुक्ति सीधी जिले के लिए सम्मान की बात है और यह संगठन में जिले की सक्रियता को दर्शाता है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn