---Advertisement---

Sidhi news:पद्मधर पति त्रिपाठी की जयंती पर मरीजों को कंबल एवं फल वितरण 

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जिला अस्पताल में समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता

Sidhi news:सीधी: समय समूह के प्रधान संपादक स्व. पद्मधर पति त्रिपाठी की 56वीं जयंती पर आज 7 जनवरी 2026 को जिला अस्पताल में मरीज़ों को कंबल एवं फल वितरण किया गया। प्रधान संपादक कुशाग्र पति त्रिपाठी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से मरीज़ों को कंबल एवं फल वितरण किया गया। कंबल एवं फल वितरण में श्रीधर पति त्रिपाठी तथा श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही।

Sidhi news:जिला अस्पताल में मरीजों को प्रधान संपादक स्व. पद्मधर पति त्रिपाठी की जयंती पर कंबल एवं फल वितरण की जानकारी दी गई। स्व. पद्मधर पति त्रिपाठी के जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, व्यवसायी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके सहज स्वभाव, स्वच्छ पत्रकारिता के प्रति समर्पण की सराहना की। मालुम रहे कि स्व. पद्मधर पति त्रिपाठी सहज स्वभाव के साथ ही मिलनसार थे। उनके कार्यालय में इसी वजह से सभी वर्ग के लोगों की आवाजाही थी। उनके सानिध्य में आने वाले लोग अक्सर बैठक में शामिल होते थे। जन प्रतिनिधि भी उनके पास आकर लंबी बैठक में शिरकत करते थे। छोटे- बड़े सभी के चहेते रहे स्व. पद्मधर पति त्रिपाठी की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजी है।

पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि-

Sidhi news:समय कार्यालय में आज सुबह 10 बजे से प्रधान संपादक स्व. पद्मधर पति त्रिपाठी की जयंती पर तस्वीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम शुरू हुआ। पुष्पांजलि अर्पित करने का सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पहुँच कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात सभी लोग कंबल एवं फल वितरण के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।

वितरण कार्यक्रम में इनकी रही खास सहभागिता –

जिला अस्पताल में आज कंबल एवं फल वितरण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक केदार नाथ शुक्ल, समाजसेवी डॉ. अनूप मिश्रा, उमेश तिवारी, केके तिवारी, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, दलबहादुर सिंह, इंजी. आशीष मिश्रा, कमल कामदार, विश्वबंधुधर द्विवेदी, श्रीमती नीलम पाण्डेय, श्रीमती अंजू पाठक, श्रीमती विभा शर्मा,सुरेन्द्र सिंह डैनिहा, सोमेश्वर सिंह, संपादक हंसराज दुबे, आदित्य नारायण सिंह, उपेन्द्र सिंह बाघेल, नीरज कुंदेर, सत्येन्द्र पाण्डेय, यथार्थ कामदार,आरकेडीएम गांधी, कुंवर तिवारी, लाला चौबे, लाला दीक्षित, एड. रामगोपाल गुप्ता, सच्चिदानंद पाठक, कृपाशंकर तिवारी, महेंद्र सराफ, शिव कुशवाहा, मनोज मिश्रा, श्यामनाथ नामदेव, रामस्वरूप तिवारी, अहिबरन केवट आदि शामिल रहे।

---Advertisement---
Share & Earn