---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले मे हुई बारिश की वजह से हजारों क्विंटल धान की फसल हुई बर्बाद,पानी मे भीगी 

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के अंतर्गत हुई झमाझम बारिश की वजह से किसानों और प्रशासन के द्वारा खरीदी गई धान पानी में भीग चुकी है और बर्बाद होने की कगार पर है। सीधी जिला ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में धान की खरीदी लगातार चल रही है ऐसे में धान की खरीदी के बाद उसकी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। हजारों क्विंटल धान अलग-अलग खरीदी केंद्र में फंसी है और वेयरहाउस तक वह नहीं पहुंच पा रही। जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से व्यवस्था करने की मांग भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Sidhi news:आज गुरुवार के दिन सुबह फिर से बारिश हुई जिसकी वजह से फसल पहले से ही भीगी हुई थी लेकिन उसके बाद अब और भीग गई। लेकिन खरीदी केंद्र में पानी से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। खुले आसमान के नीचे धान की खरीदी हो रही है और पानी बरसने की वजह से धन भी गई और बर्बाद हो गई। इसके बाद धान खरीदी केंद्र कुड़िया, रामपुर नैकिन, सिहावल, पटपरा सहित दर्जनों धान खरीदी के केंद्र स्थापित हैं लेकिन किसी भी धान खरीदी केंद्र में कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं है।

Sidhi news:समाज सेवी सतीश चतुर्वेदी ने ग्राम कुड़िया मे स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया है एवं व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए फूड इंस्पेक्टर और खाद्य विभाग के अधिकारी सहित कलेक्टर को सूचित किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि सैकड़ो क्विंटल की धान तो अकेले कुड़िया में ही खराब हो गई है। इसी प्रकार जिले के अन्य धान खरीदी केदो में भी हालात हैं और पानी के कारण वह भेज चुके हैं।

Sidhi news:वही संबंध में फूड इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम अचानक खराब हुआ जिसकी वजह से तेज बारिश हुई है। जहां हमें यह मौका ही नहीं मिला कि हम उसकी व्यवस्था करवा पाते। फिलहाल जो धन भी हुई है उन्हें सुखवाने का प्रयास किया जा रहा है। और आगे ऐसी घटना ना हो उसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन
अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन

अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn