---Advertisement---

Sidhi news:कुचवाही मे ख़डी बोलेरो वाहन में लगी आग,वाहन हुआ जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के ग्राम कुचवाही मे घर के सामने खड़ी हुई बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से वह पूरी तरह से खाक हो गई। जब तक लोगों को यह पता चल पाता कि आज किस वजह से हुई है और आज को काबू कैसे करें तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुका था। लोगों ने बताया कि पास में ही विद्युत पोल था जिसकी वजह से शायद यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी हुई हो।

Sidhi news:दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के ग्राम कुचवाही का है। जहां बुधवार के दिन दोपहर 12 बजे कुचवाही निवासी शिवराज गुप्ता के घर के पास एक बिजली का खंभा था और उसी के नीचे उनकी बोलेरो वाहन खड़ी थी। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और उनकी बोलेरो गाड़ी मे आग लग गई। साथ ही वह जलकर खाक हो गई है जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पीड़ित शिवराज गुप्ता ने कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।

जहा मौके पर कोतवाली पुलिस एवं बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुटे हैं। लगभग 12 लाख रुपए की लागत की उनकी बोलोरो गाड़ी जलकर खाक हुई है जिसकी वजह से उन्हें काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

Sidhi news:वहां पर मौजूद स्थानी लोगों के द्वारा बताया गया कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर समय रहते नहीं पहुंची जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।

Sidhi news:कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है की बोलेरो जलने का एक मामला सामने आया है। जहां पर हम पूरी मामले की जांच कर रहे हैं और किस वजह से आग लगी इसका पता लगाया जा रहा है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पार्टी में असंतोष रोकने के लिए भाजपा का 'स्पेशल प्लान', मंत्री पद के दावेदारों को निगम-मंडल में तैनात कर सकती है पार्टी
पार्टी में असंतोष रोकने के लिए भाजपा का 'स्पेशल प्लान', मंत्री पद के दावेदारों को निगम-मंडल में तैनात कर सकती है पार्टी

पार्टी में असंतोष रोकने के लिए भाजपा का 'स्पेशल प्लान', मंत्री पद के दावेदारों...

Share & Earn