---Advertisement---

Sidhi news:राकू कामदार के सपने मे आए भगवान,कहा बनवाओ मंदिर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सपने में भगवान का आदेश या सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश? राकू कामदार बोले “हनुमान जी ने कहा मंदिर बनवाओ”, 40 करोड़ की जमीन पर विवाद

Sidhi news:सीधी में जिला विपणन कार्यालय की शासकीय जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि भू-माफिया कहे या अतिक्रमणकारी जिसके रूप में चर्चित राकू कामदार ने रातों-रात 11 सिर वाली हनुमान जी की एक विशाल मूर्ति स्थापित कर दी और अब वहां मंदिर निर्माण की तैयारी चल रही है। मामले को लेकर जिला विपणन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोतवाली थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार और कलेक्टर से शिकायत की है।

वही प्रभारी जिला विपणन अधिकारी एवं एकाउंट ऑफिसर मंजुलता गौतम ने बताया कि विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के साथ प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई है। उन्ही के अनुसार, पटवारी को मौके पर भेजकर जमीन का नाप और स्थल पंचनामा कराया गया, जिसमें जमीन शासकीय पाई गई। तहसीलदार स्तर पर भी प्रारंभिक जांच में यह माना गया कि संबंधित भूमि राकू कामदार की नहीं है।

Sidhi news:जिला विपणन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने दावा किया कि यह घटना 1 जनवरी की रात की है, जब अंधेरे का फायदा उठाकर मूर्ति स्थापित की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई, जिसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली में आवेदन दिया। कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वही तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला ने पुष्टि की कि पटवारी जांच के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, भूमि शासकीय है और अतिक्रमण की शिकायत गंभीरता से ली जा रही है।

वही दूसरी ओर राकू कामदार ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मंदिर उनकी निजी जमीन पर बन रहा है। जहा उन्होंने दावा किया, “भगवान ने सपने में कहा कि मंदिर बनवाओ, इसलिए मैंने मंदिर बनवाया। इसमें अनुमति लेने का सवाल नहीं उठता।”

अब स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवादित भूमि की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। गौरतलब है कि राकू कामदार का पीछे 14 दुकानों का एक बड़ा कॉम्पलेक्स है, जहां विभिन्न व्यवसाय संचालित हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का आरोप, ग्रामीण बोले यह तो ‘ऊंट के मुंह में जीरा’
मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का आरोप, ग्रामीण बोले यह तो ‘ऊंट के मुंह में जीरा’

मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के...

Share & Earn