---Advertisement---

Sidhi news:मेढौली में तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मेढौली में तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

राजबहोर केवट, सिंहावल

सीधी/सिंहावल।

Sidhi news:सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र के मेढौली गांव में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। तेज गति से आ रही एक बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:15 बजे की है। मेढौली गांव की निवासी सुलेखा बानो (66 वर्ष), पति बसीरुद्दीन, सड़क के किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान बोलेरो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल बोलेरो वाहन का पंजीयन क्रमांक MP 53 ZA 6441 है।

सूचना मिलते ही नवागत चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बोलेरो वाहन को जब्त कर चौकी में खड़ा कराया। पुलिस ने वाहन चालक और मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने...

Share & Earn