---Advertisement---

Sidhi news:कुसमी-जूरी प्रधानमंत्री सड़क पर श्रमजीवी पत्रकार संघ का सघन निरीक्षण, टर्निंग प्वाइंट से हटाई गई गिट्टी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कुसमी-जूरी प्रधानमंत्री सड़क पर श्रमजीवी पत्रकार संघ का सघन निरीक्षण, टर्निंग प्वाइंट से हटाई गई गिट्टी, दुर्घटनाओं को रोकने का संदेश

Sidhi news:कुसमी से जूरी रौहाल तक बनी प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बुधवार सुबह सघन निरीक्षण अभियान चलाया। यह निरीक्षण ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी के निर्देश पर किया गया, जिसमें संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य रामकेश द्विवेदी, संतोष गर्ग, बाबा बंशल, पवन कुमार वंशल एवं आदित्य श्रीवास्तव शामिल रहे।

वही निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से उन टर्निंग प्वाइंट्स पर ध्यान दिया गया, जहां सड़क पर गिट्टी बिखरी होने के कारण आए दिन फिसलन और हादसों की आशंका बनी रहती है। पत्रकार संघ की टीम ने मौके पर ही सड़क पर पड़ी गिट्टी को हटवाया और आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि वे अपने घरों और दुकानों के सामने सड़क पर पड़ी गिट्टी व मलबे को तत्काल हटाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

जहा निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुसमी से जूरी रौहाल प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क पर कई स्थानों पर डामर कार्य अधूरा है। कुछ हिस्सों में बिना डामर छोड़ी गई सड़क न केवल वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि दोपहिया वाहनों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा कर रही है। संघ के पदाधिकारियों ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की।

Sidhi news:श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका यह प्रयास किसी विरोध के लिए नहीं, बल्कि जनहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशासन, ठेकेदार और आम नागरिक तीनों की जिम्मेदारी बनती है। यदि समय रहते सड़क से गिट्टी और अव्यवस्थाएं नहीं हटाई गईं, तो गंभीर हादसे हो सकते हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn