---Advertisement---

Sidhi news:मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को जमोड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल की जप्त

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को हिरासत मे लेकर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद किया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Sidhi news:थाना जमोड़ी में दिनाकं 14/04/2025 को फरियादी उदयराज साकेत पिता चंद्रिका साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हडबडो थाना जमोडी जिला सीधी रिपोर्ट लेख कराया कि कल दिनाँक 13/04/2025 को मैं अपने घर के बाहर अपने जीजा की मोटर सायकल को खड़ी कर रात्रि करीबन 10.00 बजे घर के बाहर सो गया था जो लगभग 12.10 बजे जगा तो देखा कि मेरे जीजा की मोटर सायकल जहाँ पर मैं खडी किया था नही थी और मेरा मोबाइल भी नहीं था। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी पल्सर मोटर सायकल एवं मेरी मोबाइल चोरी कर लिया है रिपोर्ट पर पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत कायम किया जा कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं जमोड़ी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूझ बुझ एवं अथक प्रयास के द्वारा चोरी कि घटना कारित करने वाले आरोपी राजबहोर सिंह गोड पिता गुलाब सिंह गौड उम्र 30 वर्ष निवासी डोल के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल कीमती 50000 रु बरामद किया जा कर विधि संगत कार्रवाई की गई है।    

Sidhi news:उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि सुरेश प्रताप सिंह,प्रआर महाराणा प्रताप सिंह, आर केपी सिंह, आर. सुनिल बागरी की विशेष भूमिका रही ।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn