---Advertisement---

Sidhi news:अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले वाहन चालक तथा वाहन स्वामी पर कमर्जी पुलिस ने मामला किया दर्ज

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Updated on:

---Advertisement---

.Sidhi news:अवैध रेत परिवहन मे प्रयुक्त वाहन मय रेत किया जप्त

IMG 20250417 WA0019 News E 7 Live

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के व एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन तथा कमर्जी थाना प्रभारी उप निरी पवन सिंह के नेतृत्व मे कमर्जी पुलिस नें अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले चालक व वाहन स्वामी पर मामला दर्ज करते हुए परिवहन मे प्रयुक्त वाहन मय रेत जप्त किया है।

Sidhi news:थाना प्रभारी कमर्जी उनि पवन सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिलरी घाट सोन नदी तट पर लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत लोड की जा रही है। थाना प्रभारी कमर्जी ने सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठन कर रवाना किया जो मुखबिर के बताये स्थान चिलरी घाट पहुंची तो पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक ने लोड रेत को खाली कर भागने का प्रयास किया पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका गया किंतु ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया मौके पर लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर मय ट्रली में लगभग 10-12 तगाड़ी रेत लोड पाई गई अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये आंकी गई। जिसके पश्चात ट्रैक्टर ट्रली सहित रेत को पुलिस कब्जे में लिया गया। अज्ञात चालक एवं अज्ञात वाहन स्वामी का उक्त कृत्य अवैध रेत खनन परिवहन एवं चोरी से संबंधित धारा 303 (2), 317 (5) बीएनएस एवं धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम 1957 एवं धारा 27,29,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं धारा 2,4,21 भारतीय वन अधिनियम 1927, धारा 15 पर्यवारण संरक्षण अधिनियम 1986, धारा 53 (1), म.प्र. गौड खनिज नियम 1996 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है।

Sidhi news:उक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी उप निरी0 पवन सिंह, प्रधान आर राजू जायसवाल,अभय वर्मा, आर सोनू यादव, शुभम सिंह व मुकेश रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग
छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग

छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से...

Share & Earn