---Advertisement---

Sidhi news:कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी.पुलिस अधीक्षक *डॉ. रविंद्र वर्मा* के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए *अवैध पिस्टल रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार* कर पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जप्त किए हैं।

Sidhi news:थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोगीपुर बाबा ढाबा के पास एक *लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन युवक खड़े हैं, जिनके पास पिस्टल है*। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और मौके पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया।

तलाशी में एक युवक की कमर से काले बट और सिल्वर बॉडी की पिस्टल बरामद हुई पिस्टल की मैगजीन चेक करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस पाया गया।युवक की पहचान गौरव रजक उर्फ सचिन पिता हरीशचन्द्र रजक उम्र 22 वर्ष निवासी सोनौरा, जिला रीवा के रूप में हुई।

अन्य दो युवकों की पहचान इस प्रकार हुई:

1. प्रसून तिवारी पिता धनेश्वर तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी अनन्तपुर, रीवा

2. अनुभव मिश्रा पिता धर्मेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी अनन्तपुर,रीवा

प्रसून तिवारी के कब्जे से लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (MP-17-MG-2531) भी जप्त की गई।

कानूनी कार्यवाही

तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली लाया गया। *आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

Sidhi news:इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल,प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, आनन्द शर्मा, तिलकराज सिंह तथा चालक आरक्षक सुभाष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

“सीधी पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

---Advertisement---
Share & Earn