---Advertisement---

Sidhi news:जिला जेल सीधी में हुआ विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा जिला जेल सीधी में बुधवार दिनांक 30/12/2025 को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजन के साथ जिला जेल सीधी का निरीक्षण किया गया।

Sidhi news : उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक ने बंदियों से अधिवक्ता, जेल में भोजन की गुणवत्ता चिकित्सकीय मेल-मिलाप तथा अन्य समस्याओं के संबंध में पूछताछ की तथा बंदियों को उनके अधिकार संबंधी जानकारी दी। शिविर में श्री बाबूलाल सिंह डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस ने उपस्थित बंदियों को अपील एवं पेरोल के अधिकार तथा विधिक सहायता योजना की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियो को जानकारी देते हुए कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता तहसील एवं जिला न्यायालय के साथ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति तथा उच्चतम न्यायालय में उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति के माध्यम से उपलब्ध होती है।

Sidhi news:उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, जेल अधीक्षक श्री रविशंकर सिंह, श्री बाबूलाल सिंह डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस, श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय, श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 28 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 1189 बूथों और 29 ट्रांजिट टीमों के माध्यम से होगा संचालन
28 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 1189 बूथों और 29 ट्रांजिट टीमों के माध्यम से होगा संचालन

संवाददाता अनिल शर्मा कलेक्टर ने दिए निर्देश-एक भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से...

Share & Earn