---Advertisement---

Sidhi news:मझौली नगर परिषद में बड़ा बदलाव,शंकर प्रसाद गुप्ता पद से हटाए गए, लवकेश सिंह बने नए अध्यक्ष

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मझौली नगर परिषद में बड़ा बदलाव,शंकर प्रसाद गुप्ता पद से हटाए गए, लवकेश सिंह बने नए अध्यक्ष

Sidhi news:सीधी जिले की मझौली नगर परिषद में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राज्य शासन ने मझौली नगर परिषद के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह वार्ड क्रमांक-06 के पार्षद लवकेश सिंह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय भोपाल ने 30 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि शंकर प्रसाद गुप्ता का निर्वाचन अवैध और शून्य घोषित किया जाता है, क्योंकि उनके चुनाव को लेकर न्यायालय ने गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की है। आदेश के मुताबिक, अब लवकेश सिंह नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष पद की समस्त जिम्मेदारियां संभालेंगे। यह आदेश राज्य शासन के नाम से उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा जारी किया गया है।

गौरतलब है कि मझौली नगर परिषद का अध्यक्ष चुनाव 10 अगस्त 2022 को हुआ था, जिसमें शंकर प्रसाद गुप्ता मात्र एक वोट से विजयी घोषित हुए थे। चुनाव परिणाम को लेकर पार्षद लवकेश सिंह ने जिला न्यायालय सीधी में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मतदान प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुईं और कुछ मतपत्रों को गलत तरीके से मान्य या अमान्य किया गया।

Sidhi news:लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने माना कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ है। अदालत ने इस आधार पर चुनाव को अवैध घोषित करते हुए शंकर प्रसाद गुप्ता सहित संबंधित पक्षों पर ₹30,000 का जुर्माना भी लगाया।

अक्टूबर 2025 में आए इस फैसले के बाद राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से शंकर प्रसाद गुप्ता को पद से हटाकर लवकेश सिंह को नया अध्यक्ष घोषित किया। इस निर्णय के बाद मझौली नगर परिषद में नई राजनीतिक स्थिति बनी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फैसला लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता और निष्पक्षता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने...

Share & Earn