---Advertisement---

Sidhi news:ग्राम पंचायत पोंडी में दिव्यांगजनों हेतु मेडिकल बोर्ड शिविर आयोजित – 35 पंजीकरण, 12 प्रमाणपत्र जारी

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा के मार्गदर्शन में, जिले में दिव्यांगजनों की पहचान एवं प्रमाण पत्र जारी करने हेतु चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत पोंडी, जनपद कुसमी में मेडिकल बोर्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 35 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया तथा परीक्षण उपरांत 12 लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यू.डी.आई.डी. कार्ड) जारी किए गए।

Sidhi news:शिविर में मेडिकल बोर्ड टीम के डॉ रवि पटेल मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ हिमेश पाठक नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ एवं डॉ अरविंद सोनी ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण कार्य संपादित किया गया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सीधी की टीम दीपक त्रिपाठी एवं शिवांसु शुक्ला ट्रांसडिसिप्लिनरी विशेष शिक्षक द्वारा दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग, दस्तावेज़ सत्यापन एवं अभिभावकों को यू.डी.आई.डी. कार्ड की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Sidhi news:शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत सचिवों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। यह अभियान सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में सतत रूप से संचालित है, ताकि कोई भी योग्य दिव्यांगजन शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

---Advertisement---
Share & Earn