---Advertisement---

Sidhi news:जन जागरूकता रथ के साथ ग्रामीणों को आमंत्रण देने विधायक गांव-गांव तक पहुंचे

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह ने रथ यात्रा के साथ जन जागरूकता अभियान को लेकर गांव गांव तक पहुची एवं लोगों को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में होने जा रहे 15 नवंबर के भव्य आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम की जानकारी दी और लोगों को आमंत्रित किया। जूरी ग्राम पंचायत से रथ यात्रा निकाली गई एवं रौहाल मेडरा कमछ वस्तुआ पोड़ी ददरी लुरघुटी तक रथ यात्रा निकली गई लोगों को आमंत्रित किया गया।

बताते चले बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन समारोह में जन-जागरूकता रथ गांव-गांव तक पहुंचा। यह रथ जनजातीय गौरव यात्रा का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना था।

Sidhi news:इस यात्रा के दौरान, रथ गांवों में जाता था, जहां लोगों द्वारा स्वागत किया जाता था और विराम स्थलों पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर आधारित नाटक मंचन, निदर्शन और केन्द्र-राज्य सरकार की योजनागत जानकारी भी लोगों को दी जाती थी।

इसके अलावा, रथयात्रा के माध्यम से उसके रूट पर स्थित गांवों में स्वास्थ्य जाँच शिविर, सेवा सेतु, सामूहिक स्वच्छता सहित सेवाभावी कार्यक्रम जन भागीदारी से आयोजित किए गए। बच्चे, युवा तथा समग्र समाज भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र से परिचत हों; ऐसे कार्यक्रम भी इस यात्रा के दौरान आयोजित किए गए ।

Sidhi news:इस प्रकार, जन-जागरूकता रथ ने गांव-गांव तक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह भाजपा नेता चंद्रपाल सिंह उईके महामंत्री कृष्णपाल सिंह मोनू, जनपद सदस्य रूची सिंह महीपत सिंह मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष पोड़ी अनीता सिंह,भाजपा नेता इन्द्र प्रकाश गुप्ता ,बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी सहित भाजपा नेता अधिकारी कर्मचारी क्षेत्रीय लोग काफी संख्या में यात्रा में शामिल थे।

---Advertisement---
Share & Earn