---Advertisement---

Sidhi news:नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका परिषद सीधी ने की 24 लाख से अधिक की कर वसूली

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:नगर पालिका परिषद सीधी के गठन के बाद नेशनल लोक अदालत में इस बार संपत्ति कर एवं जलकर वसूली के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित इस लोक अदालत में कुल 24,07,730 रूपये की वसूली की गई।

Sidhi news:मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मिनी अग्रवाल के निर्देशन एवं राजस्व प्रभारी श्री ललोहर साहू के नेतृत्व में नगर पालिका सीधी के सभी वार्ड प्रभारियों ने नागरिकों से घर-घर जाकर संपर्क किया और उन्हें लोक अदालत के अवसर पर बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित किया। इस सक्रिय अभियान में वार्ड प्रभारी बृजेश सिंह, अरविंद पाठक, जयप्रकाश सिंह बघेल, वंशराज सिंह, लालजी सिंह, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सुरेश पाण्डेय, रामू नापित, किरण सिंह एवं अमरेंद्र पटेल का विशेष योगदान रहा।

नागरिकों की सकारात्मक भागीदारी से अभूतपूर्व वसूली संभव हुई। इस दौरान नगर पालिका सीधी के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री विकास सिंह ने भी सराहनीय कार्य करते हुए समय पर सभी संपत्ति कर एवं जलकर की रसीदों का ऑनलाइन प्रबंधन सुनिश्चित किया।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान
गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान

गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान हटवा,...

Share & Earn