---Advertisement---

Sidhi news:नरेन्द्र मोदी का 11 वर्षों का कार्यकाल अद्भुत और ऐतिहासिकः डॉ. राजेश

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में हो रहे सक्रिय सदस्य सम्मेलन के अंतर्गत चुरहट विधानसभा का सक्रिय सम्मेलन सामुदायिक भवन चुरहट में संपन्न हुआ। जिसे मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। स्थापना काल से लेकर आज तक भाजपा ने सफलतापूर्वक बुलंदियों को छुआ है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर अग्रसर है। भाजपा का कार्यकर्ता देव दुर्लभ कार्यकर्ता होता है। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर नाज है। सामुदायिक भवन चुरहट में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधानसभा के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा अद्भुत और अकल्पनीय तथा ऐतिहासिक परिवर्तन किया गया है।

Sidhi news:इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, जिला महामंत्री अशोक पटेल, रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, भानु पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, हीरा सिंह गौड़, विनोद पटेल, बुद्ध सेन शाहू, नीरज मिश्रा सहित विधानसभा के सक्रिय सदस्य और विभिन्न मंडलों के पार्टी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment