Sidhi news:शिवसेना में संगठन विस्तार के क्रम में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष नाहर सिंह गौड़ की सहमति से ऋषि शुक्ला को शिवसेना जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
ऋषि शुक्ला, जो बहरी क्षेत्र के निवासी हैं, पूर्व में बजरंग दल में पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहे हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों और जनसमस्याओं को दूर करने की सोच के साथ उन्होंने शिवसेना की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है।
Sidhi news:वहीं, बहरी मंडल का प्रभार बृजेश दुबेदी को दिया गया है। दुबेदी इससे पहले नगर मंडल उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। इस नियुक्ति में मिंटू पांडे की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला सहसंयोजक संदीप चौहान, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सहसंयोजक आकाश परांडे, विधानसभा मीडिया प्रभारी साजन कुमार सहित सभी पदाधिकारियों की सहमति से जिम्मेदारियां सौंपी गईं।