---Advertisement---

Sidhi news:अब इंग्लिश में कर सकते हैं आदिवासी अंचल के छात्र

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Updated on:

---Advertisement---

Sidhi news : आदिवासी बालक बालिका अब अंग्रेजी में कर सकेंगे बात, अंग्रेजी विद्यालय का हुआ उन्नयन।

कुसमी स्कूल में कार्यक्रम हुआ संपन्न मौजूद रहे विधायक कुंवर सिँह टेकाम

 

Sidhi news : सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी क्षेत्र अंतर्गत कुसमी के प्राथमिक विद्यालय जो की अंग्रेजी माध्यम में था उसका उन्नयन आज कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय की जगह है अब माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई वहां हो सकेगी।

 

मिली जानकारी के अनुसार अब तक अंग्रेजी से कक्षा पांचवी तक पढ़ाई होती थी जिसके बाद अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के लिए उन्हें प्राइवेट स्कूलों का रास्ता देखना पड़ता था। लेकिन शासन ने यह निश्चय किया की आदिवासी बालक बालिकाओं के लिए कक्षा आठवीं तक के लिए कोई स्कूल नहीं थी जो अंग्रेजी माध्यम से हो। इसीलिए कुसमी के स्कूल का उन्नयन माध्यमिक में कर दिया गया है यानी कक्षा एक से लेकर 8 तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में वे कर सकेंगे।

 

वही उन्नयन के कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह के काम मौजूद रहे हैं। जहां विधायक ने यह सौगात आज छात्रों के लिए खोल दी है, आज गुरुवार से ही इसकी पढ़ाई यहां शुरू हो जाएगी।

Sidhi news : जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ डीके द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासन के द्वारा पत्र 20 सितम्बर को कलेक्ट्रेट में आया था। इसके बाद कलेक्टर ने इस उन्नयन के लिए जनजाति कार्य विभाग को सौंप दिया। जहां आज गुरुवार के दिन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और आम जनता और छात्रों के लिए इसे सार्वजनिक कर दिया गया।

 

वहीं से कार्यक्रम में मुख्य रूप से धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिहं,जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंहं,जनपद सदस्य बीड़ा सिंह,सावित्री सिंह,सरपंच कोडार सीता सिंह सरपंच,भगवार चेतना सिहं,नायब तहसीलदार नारायण सिंह,बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवे,दी सीएम राइज प्राचार्य पी के पांण्डेय,राजेश पांण्डेय दुआरी प्राचार्य,डीपी सिंह,कमलेश तिवारी सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment