---Advertisement---

Sidhi news:कमला कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:स्थानीय कमला स्मृति महाविद्यालय सीधी में सोमवार को कला संकाय द्वारा अंग्रेजी साहित्य का इतिहास एवं महत्व विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा श्रीगणेश व माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विभिन्न पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रमशः जय अंसारी एवं ग्रुप द्वारा अंग्रेजी साहित्य के इतिहास 950 से 2000 ई. तक के लेखकों एवं रचनाओं विलियम शेक्सपियर, जाफरी चौसर मिल्टन, रवींद्रनाथ टैगोर, सरोजिनी नायडू के विभिन्न साहित्यिक योगदानों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। दूसरे क्रम में आकांक्षा सिंह चौहान एवं समूह के माध्यम से अंग्रेजी भाषा के ध्वनि विज्ञान एवं उच्चारण पर प्रकाश डाला गया। आखरी पीपीटी प्रेजेंटेशन खुशी गुप्ता एवं समूह के माध्यम से अंग्रेजी भाषा का भारतीय समाज में उपयोग और साहित्य के साथ सामंजस्य और विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया।

Sidhi news:कार्यक्रम का संयोजन कर रहे सहायक प्राध्यापक विनय त्रिपाठी द्वारा अंग्रेजी विषय के प्रति भारतीय समाज की सोच और नजरिये की व्याख्या की गई। प्राचार्य द्वारा समाज एवं शिक्षा को जोड़कर अंग्रेजी की आवश्यकता एवं जागरूकता की बात की गई। इस दौरान प्रकाश नारायण सिंह, डॉ. सुनीता सक्सेना, धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, धर्मेन्द्र द्विवेदी, सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल नायर, मंगलेश्वर गुप्ता, अभिनव शुक्ला, डॉ. प्रीति शुक्ला, नरेन्द्र मिश्रा, हंसराज सिंह, नीतू सिंह, सृष्टि गुप्ता, सुषमा देवी तिवारी, रामायण प्रसाद भट्ट, पन्नालाल गोस्वामी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment