---Advertisement---

Sidhi news:सिहावल में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर उबाल, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सिहावल में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर उबाल, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Sidhi news:मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल विकासखंड अंतर्गत सिहावल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्राम बमुरी, मेढ़ौली, राजगढ़,विठौली ,कुनझुन बघोर सहित अनेक ग्राम पंचायतों में एसआईआर फॉर्म की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रभावित लोग सड़कों पर उतर आए और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र की जनता और प्रभावित मतदाताओं ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह ,जनपद पंचायत सिहावल के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह,जनपद सदस्य, जगजीवन लाल पटेल, रवी सिंह,रामदयाल, इकबाल अंसारी,यजराज साहू , रमेश पटेल,और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता की मौजूदगी में सिहावल तहसीलदार परम सुख वंशल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची में हुई कथित त्रुटियों को गंभीर बताते हुए कहा गया कि बिना पर्याप्त सूचना और कारण के नाम हटना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। लोगों ने मांग की कि नाम कटने की प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कराई जाए और वास्तविक मतदाताओं के नाम तत्काल बहाल किए जाएं।

वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत सुधार कार्य चल रहा है और जिन मामलों में त्रुटि पाई जाएगी, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। मामले ने क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों ।

वही इस पूरे मामले मे तहसीलदार सिहावल परमसुख बंसल ने बताया की कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने आवेदन दिया था उसे पूरे आवेदन की हम विस्तृत जांच करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि किसी वर्ग विशेष के लोगों का नाम एस ए आर सर्वे के माध्यम से काटा जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है बीएलओ के पास अगर कोई व्यक्ति आवेदन करता है तो जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn