---Advertisement---

Sidhi news:नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3.80 लाख का मसरूका जप्त

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3.80 लाख का मसरूका जप्त

राजबहोर केवट सिंहावल 

Sidhi news:सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावल चौकी पुलिस ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है।

पुलिस ने अभय ट्रेडर्स के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं अवैध नशे के कारोबारियों में खलबली देखी जा रही है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 137 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

कार्यवाही के दौरान पुलिस ने दो अपाची मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं। इनमें एक अपाची बाइक की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये तथा दूसरी अपाची बाइक की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार गांजा सहित कुल 3 लाख 80 हजार रुपये का मसरूका जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार 

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में

रामा केवट (पिता राजबहोरन केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी गाड़ा),

मोती साकेत (पिता भोला साकेत, उम्र 28 वर्ष, निवासी गाड़ा),

सत्यम केवट (पिता रामस्वरूप केवट, उम्र 26 वर्ष, निवासी बनिया कॉलोनी सीधी),

अभिषेक केवट (पिता गोकुल केवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुराना स्टेट बैंक सीधी) शामिल हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में नवागत चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही प्रधान आरक्षक रोहित सिंह परिहार, आरक्षक विकास सिंह चंदेल, राहुल सिंह चंदेल एवं अमित मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 
हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 

हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी  वसुधा को हरियाली से ढकने...

Share & Earn