---Advertisement---

Sidhi news:पूर्व मंत्री की जयंती में होगा कार्यक्रम का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मप्र शासन के पूर्व मंत्री स्व. इंद्रजीत कुमार के 82 वीं जन्म जयंती के अवसर पर अवध सद्भावना समिति द्वारा बृहद बृहद स्वास्थ्य शिविर और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 4 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत चितवरिया तहसील सिहावल में होगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज रीवा एवं जिला चिकित्सालय सीधी के विभिन्न रोगों के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

जिसमें से आप सभी जन मानस शिविर स्थल में पहुंचकर अपने रोग के बारे में डॉक्टरों से उपचार और सलाह ले सकेंगे, नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन निः शुल्क कराया जाएगा। उल्लेखनीय है की अवध सद्भावना समिति द्वारा 5 मार्च 2025 को चितवरिया में विराट कवि सम्मेलन, लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया है।

Sidhi news:जिसमें अखिल भारतीय स्तर के कवि/कवियित्री गण के साथ जिले के स्थानीय सम्माननीय कविगण सिरकत करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव राजकुमार पटेल ने बताया की विलुप्त होती लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन लोक साहित्य एवं पारंपरिक कलाओं के उत्साहवर्धन हेतु आयोजित कनपुरा लोक कला महोत्सव एवं कवि सम्मेलन के साथ-साथ फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं।

---Advertisement---
Share & Earn