---Advertisement---

Sidhi news:8 साल पुरानी सड़क की दुर्दशा पर पीडब्ल्यूडी ने शुरू की मरम्मत की कवायद, 3 साल से झेल रहे थे लोग परेशानी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी में अब बनेगी बाईपास सड़क: 8 साल पुरानी सड़क की दुर्दशा पर पीडब्ल्यूडी ने शुरू की मरम्मत की कवायद, 3 साल से झेल रहे थे लोग परेशानी

Sidhi news:आख़िरकार मझौली नगर के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। लंबे इंतज़ार और बार-बार की शिकायतों के बाद बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री एम.के. परते ने मझौली बाईपास का स्थल निरीक्षण किया और जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की बात कही।

बता दें कि यह बाईपास सड़क लगभग 8 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसकी हालत इतनी ख़राब हो गई कि लोगों के लिए उस पर चलना भी मुश्किल हो गया था। गड्ढों और उखड़ी हुई सड़क की वजह से आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे। यही कारण है कि पिछले तीन सालों से स्थानीय लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों को या तो गड्ढों से भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है या फिर बाज़ार के अंदर से होकर जाना पड़ता है, जहाँ घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। लोगों ने कई बार इस समस्या की शिकायत कलेक्टर, सीईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष से की, यहां तक कि आठ बार जनसुनवाई में भी आवेदन दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Sidhi news:नगर पंचायत अध्यक्ष लवकेश सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बाईपास के लिए लगातार विभाग को पत्र लिखे, जिसके बाद आज अंततः पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सर्वे और निर्माण की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।

वहीं ग्रामीण रोहित सिंह ने बताया कि “सड़क की हालत के कारण कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया। अब उम्मीद है कि यह बाईपास फिर से चलने लायक बनेगी।”

कार्यपालन यंत्री एम.के. परते ने बताया कि सड़क निर्माण में भूमि अधिग्रहण और लगातार बारिश के कारण देरी हुई थी। अब इन समस्याओं का समाधान हो गया है और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 
हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 

हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी  वसुधा को हरियाली से ढकने...

Share & Earn