Sidhi news:मध्य प्रदेश सिविल सेवा वालीबाल टीम के चयन हेतु ट्रायल 30 जनवरी 2025 को टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में हुआ था जिसमे जिले से शाउमावि उपनी में कार्यरत खेल शिक्षक आरबी सिंह चौहान ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था। संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी चयन सूची में आरबी सिंह चौहान का लगातार चौथी बार मध्य प्रदेश सिविल सेवा वालीबाल टीम में चयन हुआ है जो कि 14 से 18 फरवरी तक चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Sidhi news:मध्य प्रदेश सिविल सेवा वालीबाल टीम में चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमलाल मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय, शाउमावि उपनी के प्राचार्य एसडी द्विवेदी, जिला वॉलीबॉल संघ सीधी के अध्यक्ष नीरज शर्मा, क्रीड़ा भारती जिला सीधी के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा, टाटा ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के संचालक इंजी. आरबी सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल उपनी से कृष्ण गिरि, शिवराज प्रजापति, शोभनाथ साकेत, शिवचरण पटेल, कृष्णा मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, संध्या सिंह, वैष्णवी तिवारी, अजय मिश्रा, डॉ. राजेश पाण्डेय, सुनील मिश्रा, सुनील कुमार द्विवेदी, कृपा सागर पाण्डेय, व्यायाम शिक्षक राममणि त्रिपाठी, बालगोविंद पटेल, शीवेंद्र सिंह, पंकज शुक्ला, दिलीप वर्मा, मिश्रीशरण पटेल, मो. अशरफ, देवेंद्र सिंह सहित वॉलीबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की है।