---Advertisement---

Sidhi news:स्वर्गवासी माता को समर्पित संकल्प: बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करा रहे विवेन्दु वेंकट टांडिया

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:बुजुर्गों की सेवा ही सच्चा धर्म,बैजनाथ से काशी और अयोध्या तक का पावन तीर्थ यात्रा अभियान शुरू 

Sidhi news:सीधी जिला के कुसमी क्षेत्र से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। पूर्व सरपंच स्व. सुमित्रा देवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के सुपुत्र विवेन्दु वेंकट टांडिया ने अपनी दिवंगत माता को समर्पित एक पुण्य कार्य की शुरुआत की है। उन्होंने यह संकल्प लिया है कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराएंगे, क्योंकि वे अपनी माता को यह सौभाग्य नहीं दिला सके थे।

इसी संकल्प के तहत कुसमी, कोडार, बड़वाही, छपराटोला एवं आसपास के गांवों के 60 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 50 बुजुर्गों (महिला व पुरुष) को एक विशेष तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इन बुजुर्गों को बैजनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर, इलाहाबाद त्रिवेणी संगम, अयोध्या, चित्रकूट और मैहर जैसे पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं।

Sidhi news:इस यात्रा के लिए एक लग्जरी बस की व्यवस्था की गई है, जिसमें यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बस में ही गैस सिलेंडर, बर्तन व अन्य आवश्यक सामग्री के साथ भोजन की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही यात्रा के बाद कुसमी में एक भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

टांडिया ने कहा कि धर्म, जाति या वर्ग का भेद किए बिना सभी पात्र बुजुर्गों को इस सेवा में शामिल किया गया है। उनका उद्देश्य अपने स्वर्गवासी माता-पिता की स्मृति को सेवा के रूप में जीवित रखना है। क्षेत्र में उनके इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है और यह पहल अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दुबे जी की सेफ्टी पर सवाल! संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में फिर बड़ा हादसा, लगभग 12 फीट से गिरा मजदूर गंभीर
दुबे जी की सेफ्टी पर सवाल! संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में फिर बड़ा हादसा, लगभग 12 फीट से गिरा मजदूर गंभीर

दुबे जी की सेफ्टी पर सवाल! संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में फिर बड़ा...

Share & Earn