---Advertisement---

Sidhi news:जूरी मे सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जूरी मे सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

अमित श्रीवास्तव कुसमी

Sidhi news:सीधी जिले के कुसमी विकासखंड के हायर सेकेंडरी विद्यालय जूरी मे 31जनवरी को शिक्षक चूडामिण सोनकर के सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता भानू प्रताप सिंह अनीता सिंह सहित विकास खण्ड के कई शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मौके पर सभी अतिथियों ने शिक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत किया । कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चूड़ामणि सोनकर का कार्यकाल काफी संतोषप्रद रहा है।

उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व्यक्ति थे। इनका कार्यकाल हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक चूडामिण सोनकर ने कहा कि यहां के लोगों का भरपूर सहयोग व प्यार मुझे मिला है। मैं विद्यालय से सेवानिवृत्त अवश्य हुआ हूं लेकिन मैं विद्यालय को अपना सहयोग करता रहूंगा। उन्होंने सभी अभिभावकों व ग्रामीणों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति में

सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य राजेश पाण्डेय , आहरण संवितरण अधिकारी पी. के,. पाण्डेय बी.ई.ओ. रविचन्द् दास प्राचार्य दीनेंद्र प्रताप सिंह, मोनेंद्र कुमार पाण्डेय, उमेश शर्मा, सोनू कोरी, अजय नामदेव, सुशील खटीक, प्रतिमा प्रजापति, मुकेश पटेल, रनिया देवी, सुमेर टांडिया,दिनेश केवट,रवि श्रीवास्तव

दुआरी प्राचार्य रामबाई टांडिया , लालमणि पडवार भदौरा, भूतपूर्व बी ई ओ डी. पी. सिंह उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn