---Advertisement---

Sidhi news:12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा,रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, 4 लाख से अधिक के जेवरात बरामद 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा,रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, 4 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कोल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कमर्जी के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस ने चोरी के प्रकरण का सूचना प्राप्ति के मात्र 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

मामला विवरण

दरअसल पूरा मामला फरियादी कल्पना सिंह निवासी ग्राम कारीमाटी का है जिसके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05 जनवरी 2026 को वह अपने पुत्र के साथ मायके चली गई थीं। जहा दिनांक 4 फरवरी 2026 को वापस आने पर घर के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। घर सूना होने का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

वही उसकी रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित विवेचना की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी लवकेश सिंह ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं 03 मोबाइल फोन सहित कुल कीमती लगभग 4,00,500 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

जहा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।

सराहनीय योगदान

Sidhi news: (कार्यवाहक) थाना प्रभारी सउनि मनोज वर्मा, सउनि केसरी प्रसाद पांडेय, प्र.आर. अमर सिंह परिहार, आरक्षक शुभम सिंह एवं महिला आरक्षक सुनीता पटेल।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक
चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक

चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और...

Share & Earn