---Advertisement---

Sidhi news:शिवसेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर लगाया गंभीर आरोप

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:शिवसेना इकाई ने सोमवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम गोपद बनास को ज्ञापन सौंपकर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट द्वारा फैलाई जा रही अव्यवस्थाओं और प्रदूषण रोजगार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी दी। संगठन ने स्पष्ट कहा है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Sidhi news:ज्ञापन में बताया गया कि बघवार क्षेत्र के सरदा, पटना, मझिगवा, पीपराव और बघवार हरिजन-आदिवासी बस्तियां सहित अन्य पंचायत प्लांट की गंदगी, प्रदूषण और शोर से बुरी तरह प्रभावित हैं। गांव का मुख्य मार्ग, जो ग्रामीणों की आवाजाही हेतु बनाया गया है, आज सीमेंट फैक्ट्री के भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से खतरनाक बन चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में गुजरने वाले इन ट्रकों से उठने वाली धूल और प्रदूषण ने जीवन दूभर कर दिया है। वहीं, इसी मार्ग से सटे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका भी जताई है।

Sidhi news:संगठन ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन को पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं ठेकेदार द्वारा मनमानी जारी है और कुछ लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाकर इस अवैध गतिविधि को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शिवसेना की प्रमुख माँगें

1. ग्राम पंचायत बघवार के मुख्य मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन तत्काल रोका जाए।

2. सीमेंट फैक्ट्री के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध किया जाए।

3. ग्रामीणों और विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

4. प्रदूषण और अव्यवस्थाओं से प्रभावित गांवों को राहत दी जाए।

5. बघवार प्लांट में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार दिया जाए, बाहरी लोगों की भर्ती पर रोक लगाई जाए।

शिवसेना इकाई ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन और ग्रामीण आगामी सात दिवस बाद आंदोलन को बाध्य होंगे।

प्रमुख रूप से मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे,संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, ओमकार सिंह परिहार, प्रकाश सिंह मोनू,आशीष सिंह चौहान ,कमलेंद्र सिंह सच्चू ,जनक राज सिंह,भोला कोल,जमुना साकेत,सुंदर रजक,सहित कई ग्रामीण रहे मौजूद

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn