---Advertisement---

Sidhi news:सीधी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए दिए निर्देश

Sidhi news:स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई समतलीकरण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि के विषय में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी दिए गये दायित्वों का पूरी गम्भीरता से पालन करना सुनिश्चित करें।

Sidhi news:इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मिनी अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Share & Earn