Sidhi news:शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने जिलेभर से आए नागरिकों की कुल 168 समस्याएँ गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर तत्काल, प्रभावी एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Sidhi news :कलेक्टर श्री सोमवंशी ने कहा कि जनसुनवाई शासन और आमजन के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, अतः प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकरण में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Sidhi news : जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे।
