---Advertisement---

Sidhi news:धान उपार्जन में पारदर्शिता के लिए सीधी कलेक्टर के निर्देश, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार जिले में धान उपार्जन कार्य को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य उपार्जन प्रक्रिया में गुणवत्ता, तौल, भंडारण एवं किसानों की सुविधाओं को सुनिश्चित करना रहा।

Sidhi news:निरीक्षण के क्रम में दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को गांधीग्राम उपार्जन केंद्र का निरीक्षण श्रीमती प्रियल सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी तथा श्री राजेश कुमार सिंह जेएसओ द्वारा किया गया। वहीं मझौली क्षेत्र अंतर्गत सुमन महिला स्व-सहायता समूह अमेढ़िया स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण श्री अभिषेक सनोडिया, जेएसओ द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त मझौली उपार्जन केंद्र का निरीक्षण शाखा प्रबंधक मझौली द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा धान की गुणवत्ता, सही तौल, अभिलेख संधारण, बारदाना की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण तथा परिवहन व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता न हो। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्ता परीक्षण, समय पर परिवहन तथा भुगतान प्रक्रिया को सुचारु रखने पर विशेष बल दिया गया।

Sidhi news:जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के मार्गदर्शन में धान उपार्जन कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों को उनका उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके और उपार्जन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं भरोसेमंद बनी रहे।

---Advertisement---
Share & Earn