---Advertisement---

Sidhi news:सीधी: शराब सेवन और गंभीर लापरवाही पर पटवारी निलंबित, प्रशासन ने दिखाई सख़्ती

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी विकास आनंद द्वारा पटवारी विनोद कुमार दीवान हल्का खरवर/चिनगवाह को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, बैठक में अनुपस्थिति, कार्यालय में शराब सेवन तथा सी.एम. हेल्पलाइन एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में उदासीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Sidhi news:जारी आदेश के अनुसार 05 जनवरी 2026 को आयोजित साप्ताहिक बैठक में संबंधित पटवारी बिना सूचना के अनुपस्थित रहे तथा बाद में कार्यालय पहुंचने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई। पूर्व में दिए गए नोटिसों के बावजूद सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों एवं फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।

Sidhi news:उक्त कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कुसमी नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी CM से बैठक के...

Share & Earn