---Advertisement---

Sidhi news:सिरसी को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात,₹250.38 लाख की लागत से 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सिरसी को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात,₹250.38 लाख की लागत से 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 15 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

Sidhi news:ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत सिरसी में ₹250.38 लाख की लागत से 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के उन्नयन/निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सीधी विधायक रीती पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सीधी जिले के जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीधी जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बबिता खरे भी उपस्थित रहीं। विधायक रीती पाठक और सीएमएचओ डॉ. खरे ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया।

Sidhi news:इस अवसर पर विधायक रीती पाठक ने कहा कि सिरसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जिला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव महसूस किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से लगभग 15 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वहीं सीएमएचओ डॉ. बबिता खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के चालू हो जाने से क्षेत्र में प्राथमिक उपचार, सामान्य बीमारियों का इलाज और प्रसव (डिलीवरी) जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। गंभीर रोगियों को आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे आपात स्थिति में समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सके। इसलिए इसकी सौगात दी गई है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने...

Share & Earn