---Advertisement---

Sidhi news:भंवरसेन पुल पर मिली चप्पलें, दो दिन से लापता 56 वर्षीय महिला: सोन नदी में कूदने की आशंका, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले की खड्डी चौकी अंतर्गत ग्राम पोस्ता की 56 वर्षीय महिला दुजी सिंह गोंड़ पिछले दो दिनों से लापता हैं। अचानक गायब हुई इस महिला का कोई सुराग न लग पाने से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दुजी सिंह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाज़ार जाने के लिए निकली थीं। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच भंवरसेन पुल के पास उनकी चप्पलें उतरकर पड़ी मिलीं, जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई।

ग्राम शिकारगंज निवासी राम प्रताप ने बताया कि उन्होंने पुल से एक महिला को सोन नदी में छलांग लगाते हुए देखा था। यह जानकारी तुरंत गांव वालों और पुलिस तक पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही खड्डी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Sidhi news:चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने बताया कि पिछले दो दिनों से पुलिस टीम और एसडीआरएफ लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। सोन नदी के किनारे-किनारे, गहरे हिस्सों में गोताखोरों की मदद से तलाशी की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के जंगलों में भी खोज अभियान चलाया गया है, लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल सका है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर गंभीरता से काम किया जा रहा है और हर संभव स्रोतों की मदद लेकर महिला की तलाश जारी है। नदी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में कई चुनौतियाँ आ रही हैं, फिर भी टीम बिना रुके प्रयास कर रही है।

Sidhi news:लापता महिला के बेटे शुभम सिंह ने बताया कि उनकी मां पिछले एक महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। परिवार वाले उनका ख्याल रख रहे थे, लेकिन सोमवार को वह अचानक बाजार जाने का कहकर घर से निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

स्थानीय लोग और परिवार दोनों ही लगातार यही उम्मीद लगाए हुए हैं कि दुजी सिंह सुरक्षित मिल जाएं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत चौकी खड्डी या नजदीकी थाना में संपर्क करें।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने...

Share & Earn