---Advertisement---

Sidhi news:सीधी में रफ्तार का कहर: तेज़ रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के सीधी–सिंगरौली NH-39 पर कुचवाही के पास एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज़ रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Sidhi news:स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना आज शुक्रवार के दिन करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn