---Advertisement---

Sidhi news:आवारा पशुओं और अव्यवस्थित पार्किंग बन रही लोगों की मुसीबत और मौत का कारण..

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:आवारा पशुओं और अव्यवस्थित पार्किंग बन रही लोगों की मुसीबत और मौत का कारण..

Sidhi news:मुख्य बाजार से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक के बीच में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या और सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई।

सोमवार देर शाम लगभग 9 बजें एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हादसा इतना भयावक हुआ कि पत्रकार को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा और नौनिहाल छोटे एक बच्ची एवं एक बालक के सर से पिता का साया उठ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े लावारिस वाहनों और अचानक सामने आए आवारा पशुओं के कारण यातायात बुरी तरह बाधित हो चुका हैं।

इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार बाइक संतुलन खो बैठा और पत्रकार को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया परंतु पत्रकार लकी शहवाज खान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से आवारा पशुओं और अवैध पार्किंग की शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

उनका आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज एक मेहनतकश व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।

आए दिन यदि इन आवारा पशुओं एवं लावारिस वाहनों के लिए सुगम व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी तो और बड़ी घटना घटित हो सकती है।

लावारिस पार्किंग को लेकर कई बार खबर का प्रकाशन किया गया लेकिन धन्य है सिहावल के चौकी प्रभारी एवं पुलिस व्यवस्था।

Sidhi news:वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है कि जब से सिंहावल चौकी का प्रभार अजीत पांडेय जी को मिला है तब से सिहावल पुलिस व्यवस्था पटरी से नीचे उतर चुकी है। और क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ सीधा बढ़ता नजर आ रहा है।

एक नहीं ऐसे कई मामले सामने आए परंतु राजनीतिक आकाओं के संरक्षण पर अंगद की तरह पांव जमाए बैठे हैं चौकी प्रभारी अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्य बाजार से ब्लॉक मुख्यालय तक रोड के किनारे खड़े लावारिस वाहनों पर क्या कार्यवाही होती है या इसी तरह मौत को निमंत्रण दिया जाता रहेगा।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn